Get App

World Heart Day 2025: दिल की धड़कन कीमती है! ख्याल रखना है जरूरी, विश्व हृदय दिवस पर जानें जरूरी बातें

World Heart Day 2025: क्या आप जानते हैं कि आपकी दिनचर्या आपके दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकती है? हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है, ताकि हम हृदय रोगों के छुपे संकेत पहचान सकें। ये दिन हमें चेतावनी देता है अपने दिल को नजरअंदाज न करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 29, 2025 पर 10:11 AM
World Heart Day 2025: दिल की धड़कन कीमती है! ख्याल रखना है जरूरी, विश्व हृदय दिवस पर जानें जरूरी बातें
World Heart Day 2025: दिल्ली-एनसीआर में उच्च रक्तचाप और फैटी लिवर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाने के लिए है कि हमारा दिल हमारी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। आजकल की तेज़-तर्रार जिंदगी, गलत खान-पान, तनाव और बैठने की आदतें हृदय के लिए बहुत खतरनाक हो सकती हैं। कई लोग सोचते हैं कि हार्ट अटैक या दिल की बीमारियाँ केवल बड़े लोगों को होती हैं, लेकिन अब युवा भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। इस दिन का मकसद है लोगों को हृदय रोगों के लक्षण पहचानना, समय पर जांच कराना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना।

छोटा सा बदलाव जैसे संतुलित भोजन, रोजाना हल्का व्यायाम, शराब-धूम्रपान से दूर रहना आपके दिल की रक्षा कर सकता है। विश्व हृदय दिवस हमें यह समझाता है कि दिल की देखभाल करना किसी भी उम्र में जरूरी है।

हृदय रोग और मौत के आंकड़े

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हर साल लगभग 1.7 करोड़ लोग हृदय रोगों के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कोरोनरी हृदय रोग सबसे आम हैं। समय पर सावधानी और नियमित जांच से इन्हें रोका जा सकता है। हृदय रोग से होने वाली कुल मौतों में लगभग 85% मामलों का संबंध सीधे हृदय संबंधी समस्याओं से होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें