भारत में दिल की बीमारी यानी हार्ट डिजीज आज भी लोगों के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है। ये सिर्फ मौत का कारण नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी और कामकाज पर भी गहरा असर डालती है। 2023 में प्रकाशित The Lancet के अध्ययन के अनुसार, हृदय रोग देश में मृत्यु और लंबी बीमारी का सबसे बड़ा कारण है। विशेष रूप से भारतीय लोगों में ये समस्या जल्दी शुरू होती है, मृत्यु दर ज्यादा है और शुरुआती उम्र में ही गंभीर असर दिखता है। 2017 के आंकड़ों के मुताबिक, कुल मौतों में 26.6% और जीवन दर को कम करने में 13.6% हिस्सा हृदय रोगों का था।