Get App

Gold Price Today: सोना हुआ और सस्ता, 24 और 22 कैरेट दोनों का टूटा भाव; चेक करें नए रेट

Gold Price Today: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 145780 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 133640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने और चांदी की घरेलू बाजार में कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 12, 2026 पर 7:53 AM
Gold Price Today: सोना हुआ और सस्ता, 24 और 22 कैरेट दोनों का टूटा भाव; चेक करें नए रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,072.21 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोना और सस्ता हो गया है। 12 जून की सुबह ज्यादातर शहरों में कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 145780 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,100 टूटकर 1,53,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,072.21 डॉलर प्रति औंस पर है।

सोने की कीमतों में गिरावट कई कारणों से है। इनमें महंगाई को लेकर लगातार चिंता, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों में बदलाव और अमेरिकी डॉलर व बॉन्ड यील्ड की मजबूती शामिल है। हालांकि हो सकता है कि दिन में सोने की कीमत में तेजी आए। इसकी वजह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने ईरान के खिलाफ प्लान किए गए सैन्य हमले रद्द कर दिए हैं। ट्रंप का दावा है कि ईरान के साथ बातचीत ईरानी नेतृत्व के उच्चतम स्तर तक पहुंच गई है और समझौते का मुख्य ढांचा सभी संबंधित पक्षों ने मंजूर कर लिया है। इससे पश्चिम एशिया में 28 फरवरी 2026 से चल रही जंग के अंत की उम्मीदों ने फिर से जोर पकड़ लिया है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 145780 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 133640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें