Get App

Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बढ़े दाम; चांदी की तेजी भी बरकरार

Gold Price Today: दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी तेजी का दौर जारी है। 8 मई की सुबह भाव 270100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 08, 2026 पर 7:42 AM
Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बढ़े दाम; चांदी की तेजी भी बरकरार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,734.28 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में तेजी बरकरार है। 8 मई की सुबह सभी प्रमुख शहरों में सोने का भाव बढ़ा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 153160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 153010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। दिल्ली के सराफा बाजार में एक दिन पहले सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,734.28 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 153160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 140260 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 153010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें