Get App

Gold Price Today: नए महीने के पहले दिन सोना फिसला, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक हुआ सस्ता; इस लेवल पर आई कीमत

Gold Price Today: डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल की कीमत में उछाल और सीजफायर को लेकर अमेरिका-ईरान के बीच समझौते पर अनिश्चितता से सोने की कीमतों को झटका लगा है। निवेशक सतर्क रुख लेकर चल रहे हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 01, 2026 पर 8:22 AM
Gold Price Today: नए महीने के पहले दिन सोना फिसला, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक हुआ सस्ता; इस लेवल पर आई कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 4,527.36 डॉलर प्रति औंस पर है।

जून महीने के पहले दिन देश में सोने की कीमत में गिरावट है। 1 जून की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 157180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। मुंबई में भाव 157030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 2020 रुपये तक ​टूटी। 22 कैरेट गोल्ड 1850 रुपये तक सस्ता हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 4,527.36 डॉलर प्रति औंस पर है।

डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल की कीमत में उछाल और सीजफायर को लेकर अमेरिका-ईरान के बीच समझौते पर अनिश्चितता से सोने की कीमतों को झटका लगा है। निवेशक सतर्क रुख लेकर चल रहे हैं। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 93 डॉलर प्रति बैरल के मार्क को क्रॉस कर गई है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157180 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें