सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देश में सोने की कीमत में गिरावट है। 25 मई की सुबह ज्यादातर शहरों में सोना सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 159200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वीकली बेसिस पर दाम की बात करें तो बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 2130 रुपये तक बढ़ी। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1950 रुपये तक महंगा हुआ।
