Get App

Gold Price Today: नवरात्रि के दूसरे दिन सोना हुआ और सस्ता, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक ​इतना रह गया भाव

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,200.23 डॉलर प्रति औंस पर है। बीते सप्ताह वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 1.3 प्रतिशत मजबूत हुई। दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी सप्ताह के पहले दिन गिरावट है।

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 12, 2026 पर 7:42 AM
Gold Price Today: नवरात्रि के दूसरे दिन सोना हुआ और सस्ता, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक ​इतना रह गया भाव
सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

नवरात्रि के दूसरे दिन देश में सोने की कीमत में गिरावट है। 12 अक्टूबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 151560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। मुंबई में भाव 151410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते सप्ताह अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट गोल्ड 2240 रुपये तक महंगा हुआ। 22 कैरेट गोल्ड का भाव 2050 रुपये तक चढ़ा।

सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,200.23 डॉलर प्रति औंस पर है। बीते सप्ताह वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 1.3 प्रतिशत मजबूत हुई।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 151560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 138940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें