Get App

Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹3760 तक हुआ सस्ता, चांदी ₹10000 लुढ़की

Gold Price Today: शनिवार को‌ इंदौर के सराफा बाजार में सोना 400 रुपये चढ़ा। औसत भाव 1,48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,165.12 डॉलर प्रति औंस पर है। हाजिर चांदी की कीमत 57.05 डॉलर प्रति औंस है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 18, 2026 पर 7:45 AM
Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹3760 तक हुआ सस्ता, चांदी ₹10000 लुढ़की
इस सप्ताह सोने का वैश्विक भाव ​0.7 प्रतिशत कमजोर हुआ।

देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट दर्ज की गई है। अलग-अलग शहरों में एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 3760 रुपये तक ​फिसली है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 3450 रुपये तक सस्ता हुआ है। आज 18 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 147810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 147660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,165.12 डॉलर प्रति औंस पर है। इस सप्ताह सोने का वैश्विक भाव ​0.7 प्रतिशत कमजोर हुआ।

शनिवार को‌ इंदौर के सराफा बाजार में सोना 400 रुपये चढ़ा। औसत भाव 1,48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 147810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 135500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें