नए सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देश में सोने की कीमत में गिरावट दिख रही है। ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड दोनों की कीमत नीचे आई है। 7 सितंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 154940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले सप्ताह अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 3440 रुपये तक गिरी। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 3150 रुपये तक सस्ता हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,465.34 डॉलर प्रति औंस पर है।
