Get App

Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹6540 तक महंगा, चांदी में ₹5000 का इजाफा; अभी क्या है कीमत

Gold Price Today: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी वीकली बेसिस पर बढ़ोतरी जारी है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 17, 2026 पर 9:57 AM
Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹6540 तक महंगा, चांदी में ₹5000 का इजाफा; अभी क्या है कीमत

देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी बरकरार है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 6540 रुपये तक बढ़ी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 6470 रुपये तक चढ़ा है। आज 17 मई को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 157080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार, 15 मई को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,200 रुपये या 1.93 प्रतिशत टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मजबूत डॉलर और निवेशकों की ओर से भारी मुनाफावसूली के कारण सोना नीचे आया।

कीमती धातुओं की कीमतों में पिछले कुछ सत्रों के दौरान तेज बढ़त देखी गई। ऐसे में निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली की। इसके अलावा अमेरिका-ईरान के बीच सुलह न हो पाने और महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर कोई सकारात्मक संकेत न होने से महंगाई बढ़ने का डर और बढ़ गया है। कच्चे तेल और गैस की सप्लाई में रुकावट महंगाई बढ़ने का कारण बनेगी। ऐसे में निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,548.46 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें