देश में सोने की कीमत में एक बार फिर गिरावट दिख रही है। गुरुवार, 11 जून की सुबह ज्यादातर शहरों में सोना सस्ता हो गया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 149000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने की मांग कमजोर पड़ी है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 4,300 रुपये या करीब 3 प्रतिशत गिरकर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,168.99 डॉलर प्रति औंस पर है।
