देश में सोने की कीमत और चढ़ गई है। 21 मई की सुबह ज्यादातर शहरों में सोना महंगा हुआ है। राजधानी दिल्ली में आज सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 158510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में भाव 158360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,300 रुपये बढ़कर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अमेरिकी बॉन्ड की हाई यील्ड और डॉलर मजबूत होने के बावजूद कीमती धातुओं में नई खरीदारी से सोने की घरेलू कीमतों को सपोर्ट मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,483.54 डॉलर प्रति औंस पर है।
