Get App

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ गोल्ड; दिल्ली, लखनऊ और पटना समेत इन 10 शहरों में 24 से 18 कैरट का ये है भाव

Gold-Silver Rate Today: शादियों के सीजन में अब गहनों की खरीदारी करने निकले लोगों को राहत मिलती दिख रही है। लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद एक दिन स्थिर रहा और फिर लगातार दूसरे दिन आज सोना-चांदी सस्ता हुआ है। जानिए इनकी चमक फीकी क्यों पड़ी है? साथ ही चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 7:36 AM
Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ गोल्ड; दिल्ली,  लखनऊ और पटना समेत इन 10 शहरों में 24 से 18 कैरट का ये है भाव
Gold-Silver Rate Today In India: लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड और सिल्वर की चमक फीकी पड़ी है।

Gold Rate Today In India: डॉलर की मजबूती और ताबड़तोड़ रैली के बाद मुनाफावसूली के चलते सोने और चांदी की चमक आज भी फीकी पड़ी है। आज लगातार दूसरे दिन इनके भाव फीके हुए हैं। गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसके भाव लगातार दूसरे दिन कम हुए। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹7420 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹6810 सस्ते हुए हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹50,100 सस्ती हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,53,310 ₹1,40,540 ₹1,15,020
मुंबई ₹1,53,160 ₹1,40,390 ₹1,14,870
कोलकाता ₹1,53,160 ₹1,40,390 ₹1,14,870
चेन्नई ₹1,52,170 ₹1,39,490 ₹1,19,990
बेंगलुरु ₹1,53,160 ₹1,40,390 ₹1,14,870
हैदराबाद ₹1,53,160 ₹1,40,390 ₹1,14,870
लखनऊ ₹1,53,310 ₹1,40,540 ₹1,15,020
पटना ₹1,53,210 ₹1,40,440 ₹1,14,920
जयपुर ₹1,53,310 ₹1,40,540 ₹1,15,020
अहमदाबाद ₹1,53,210 ₹1,40,440 ₹1,14,920

एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन फिर फिसली

सब समाचार

+ और भी पढ़ें