Get App

Gold Price Today: लगा्तार दूसरे दिन चमका गोल्ड, दिल्ली से चेन्नई और पटना तक 10 शहरों में बिक रहा इस भाव पर

Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन आज सोने-चांदी की चमक बढ़ी है। जानिए कि इनके भाव में इस तेजी की वजह क्या है और चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और देश के चार बड़े महानगरों में चांदी के भाव क्या हैं

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 16, 2026 पर 7:29 AM
Gold Price Today: लगा्तार दूसरे दिन चमका गोल्ड, दिल्ली से चेन्नई और पटना तक 10 शहरों में बिक रहा इस भाव पर
Gold-Silver Rate Today In India: आज लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की चमक बढ़ी है।

Gold Rate Today In India: अमेरिकी और ईरान के बीच समझौते ने सोने-चांदी की चमक बढ़ा दी है। कच्चे तेल की फिसलन पर गोल्ड ऊपर चढ़ा तो इंडस्ट्रियल डिमांड में उछाल की उम्मीद ने चांदी में भी जोश भर दिया। पहले गोल्ड की बात करें तो लगातार दूसरे दिन आज इसकी चमक बढ़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज 16 जून को गोल्ड महंगा हुआ है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹2460 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹2260 ऊपर चढ़ा है हुआ है। इससे पहले 14 जून की स्थिरता से पहले लगातार दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹3440 और 22 कैरट वाला ₹3150 महंगा हुआ था। आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 ऊपर चढ़ा है। चांदी की बात करें तो दो दिनों की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन इसके भाव ऊपर चढ़े हैं। आज एक किलो चांदी ₹100 महंगी हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,51,690 ₹1,39,060 ₹1,13,810
मुंबई ₹1,51,540 ₹1,38,910 ₹1,13,660
कोलकाता ₹1,51,540 ₹1,38,910 ₹1,13,660
चेन्नई ₹1,53,500 ₹1,40,710 ₹1,18,010
बेंगलुरु ₹1,51,540 ₹1,38,910 ₹1,13,660
हैदराबाद ₹1,51,540 ₹1,38,910 ₹1,13,660
लखनऊ ₹1,51,690 ₹1,39,060 ₹1,13,810
पटना ₹1,51,590 ₹1,38,960 ₹1,13,710
जयपुर ₹1,51,690 ₹1,39,060 ₹1,13,810
अहमदाबाद ₹1,51,590 ₹1,38,960 ₹1,13,710

दो दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन चमकी चांदी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें