Gold Rate Today In India: कच्चे तेल के उबाल में सोने और चांदी की चमक आज फीकी पड़ी है। चांदी पर इंडस्ट्रीज की तरफ से डिमांड को लेकर अनिश्चितता के चलते भी दबाव बना है। गोल्ड की बात करें तो एक दिन के उछाल के बाद लगातार दूसरे दिन आज 27 मई को गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹490 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹460 सस्ता हुआ है। इससे पहले एक दिन की स्थिरता के बाद 25 मई को 24 कैरट वाला गोल्ड ₹320 और 22 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹300 ऊपर चढ़ा था। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। अब चांदी की बात करें तो लगातार पांच दिनों की स्थिरता के बाद आज दिल्ली में यह सस्ती हुई है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 गिरे हैं।
