Get App

Gold Prices: सोने में आई 3 साल की सबसे बड़ी गिरावट, एक हफ्ते में 4% से अधिक हुआ सस्ता

Gold Prices Rate: सोने के दाम में शुक्रवार 15 नवंबर को मामूली गिरावट आई। इसके साथ ही सोने के लिए पिछले 3 साल से भी अधिक समय का सबसे खराब हफ्ता होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, स्पॉट गोल्ड शुक्रवार को 0.1% की गिरावट के साथ 2,562.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस पूरे हफ्ते इसमें 4% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। गोल्ड का भाव इसके साथ ही 2-महीने के अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 15, 2024 पर 2:48 PM
Gold Prices: सोने में आई 3 साल की सबसे बड़ी गिरावट, एक हफ्ते में 4% से अधिक हुआ सस्ता
Gold Prices: एनालिस्ट्स सोने के लॉन्ग-टर्म आउटलुक को लेकर पॉजिटिव बने हुए हैं

Gold Prices Rate: सोने के दाम में शुक्रवार 15 नवंबर को मामूली गिरावट आई। इसके साथ ही सोने के लिए पिछले 3 साल से भी अधिक समय का सबसे खराब हफ्ता होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, स्पॉट गोल्ड शुक्रवार को 0.1% की गिरावट के साथ 2,562.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस पूरे हफ्ते इसमें 4% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। गोल्ड का भाव इसके साथ ही 2-महीने के अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है और पिछले महीने के रिकॉर्ड स्तर से इसमें करीब 220 डॉलर से अधिक की गिरावट आ चुकी है। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.2% की गिरावट के साथ 2,567.10 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

भारत में सोने के दाम में आज गिरावट आई। दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 75,813 रुपये रही और यह इसके पिछले भाव से करीब 1,200 रुपये की गिरावट दिखाता है।

सोने के दाम में क्यों आ रही गिरावट?

इस हफ्ते सोने की कीमत में कई वजहों के चलते गिरावट देखने को मिली। इसमें अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दरों में और कटौती नहीं करने की संभावना मुख्य वजह रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें