Get App

Gold Rate Today: नवरात्रि के पहले दिन सोना हुआ महंगा, जानिये क्या रहा सोने-चांदी का रेट

Gold Rate Today: आज 22 सितंबर को पूरे देश में नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि के पहले दिन सोना महंगा हुआ है। 24 और 22 कैरेट सोने का भाव बीते हफ्ते की तुलना में 400 रुपये तक महंगा हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2025 पर 10:46 AM
Gold Rate Today: नवरात्रि के पहले दिन सोना हुआ महंगा, जानिये क्या रहा सोने-चांदी का रेट
Gold Rate today: आज सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है।

Gold Rate Today: आज 22 सितंबर को पूरे देश में नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि के पहले दिन सोना महंगा हुआ है। 24 और 22 कैरेट सोने का भाव बीते हफ्ते की तुलना में 400 रुपये तक महंगा हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव देश में 1,03,300 रुपये के ऊपर और 24 कैरेट सोने का भाव 1,12,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार कर रहा है। इंटरनेशनल कारणों से सोने के भाव अपके पीक लेवल के आसपास कारोबार कर रहे हैं। जानें आज 22 सितंबर को क्या रहा सोने-चांदी का भाव।

चांदी का भाव

चांदी का भाव 1,38,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। बीते हफ्ते की तुलना में आज चांदी का भाव 5000 रुपये तक चढ़ा है।

क्या करें निवेशक?

सोने का भाव अपने पीक लेवल के आसपास कारोबार कर रहा है। ऐसे में गोल्ड निवेशकों का बड़ा सवाल है कि सोने को बेचकर निकल जाएं या अभी और इंतजार करें? अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने-चांदी में तेजी का दौर जारी रख सकता है। यहां जानें 22 सितंबर 2025 का सोने-चांदी का भाव।

22 सितंबर का सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 1,03,350 1,12,730
चेन्नई 1,03,360 1,13,020
मुंबई 1,03,320 1,12,580
कोलकाता 1,01,205 1,12,580
जयपुर 1,03,350 1,12,730
नोएडा 1,03,350 1,12,730
गाजियाबाद  1,03,350 1,12,730
लखनऊ 1,03,350 1,12,730
बंगलुरु 1,03,320 1,12,580
पटना 1,03,320 1,12,580

सब समाचार

+ और भी पढ़ें