Get App

Gold Rate Today: प्रॉफिट बुकिंग से सोने में हल्की नरमी, जानिए गोल्ड में निवेश करने के क्या-क्या विकल्प हैं

Gold Rate today: इस हफ्ते गोल्ड 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनवेस्टर्स को गोल्ड की कीमतें में उतारचढ़ाव पर ध्यान दिए बगैर इसे अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना चाहिए। गोल्डमैन सैक्स ने इस साल के अंत तक गोल्ड के 3700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाने का अनुमान जताया है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 17, 2025 पर 10:13 AM
Gold Rate Today: प्रॉफिट बुकिंग से सोने में हल्की नरमी, जानिए गोल्ड में निवेश करने के क्या-क्या विकल्प हैं
17 अप्रैल को गोल्ड में नरमी की वजह मुनाफावसूली है। इससे यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में 0.1 फीसदी गिरकर 3,339.37 डॉलर पर था। इंडिया में कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स 69 रुपये यानी 0.07 की नरमी के साथ 95,730 पर चल रहा था।

गोल्ड में 17 अप्रैल को नरमी देखने को मिली। हालांकि, अब भी यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3,300 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बना हुआ है। इंडिया में भी गोल्ड फ्यूचर्स 95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बना हुआ है। 17 अप्रैल को गोल्ड में नरमी की वजह मुनाफावसूली है। इससे यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में 0.1 फीसदी गिरकर 3,339.37 डॉलर पर था। इंडिया में कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स 69 रुपये यानी 0.07 की नरमी के साथ 95,730 पर चल रहा था। हालांकि, यह ध्यान में रखनी वाली बात है कि इस हफ्ते गोल्ड 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इंडिया में 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में मार्केट बंद है।

क्या आप गोल्ड में निवेश का मौका चूक गए थे?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि हर अच्छी तेजी के बाद Gold में मुनाफावसूली होगी, जिससे इसकी कीमतों में नरमी आएगी। लेकिन, Gold Outlook फिलहाल पॉजिटिव दिख रहा है। इनवेस्टर्स को गोल्ड की कीमतों में उतारचढ़ाव पर ध्यान दिए बगैर इसे अपने इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो में शामिल करने के बारे में सोचना चाहिए। जिन्होंने कोविड के बाद गोल्ड में निवेश किया है, आज वे बड़े मुनाफे में हैं। जो लोग मौका चूक गए हैं, उन्हें अब देर नहीं करनी चाहिए।

इस साल के अंत तक गोल्ड का टारगेट क्या है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें