Get App

Gold Rate Today: बड़ी गिरावट के बाद गोल्ड में लौटी तेजी, आपको क्या करना चाहिए?

बीते हफ्ते शुक्रवार को गोल्ड 1.6 फीसदी फिसला था। अब गोल्ड में तेजी लौट आई है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि गोल्ड में तेजी जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, बीच-बीच में मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। इनवेस्टर्स की नजरें अमेरिकी टैरिफ पॉलिसी पर लगी हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 17, 2025 पर 3:32 PM
Gold Rate Today: बड़ी गिरावट के बाद गोल्ड में लौटी तेजी, आपको क्या करना चाहिए?
कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में 17 फरवरी को गोल्ड फ्यूचर्स में तेजी दिखी। यह सुबह 10 बजे 359 रुपये यानी 0.42 फीसदी चढ़कर 85,037 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था।

बड़ी गिरावट के बाद गोल्ड में तेजी लौट आई है। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में 17 फरवरी को गोल्ड फ्यूचर्स में तेजी दिखी। यह सुबह 10 बजे 359 रुपये यानी 0.42 फीसदी चढ़कर 85,037 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था। 14 फरवरी यानी शुक्रवार को ग्लोबल मार्केट में गोल्ड में बड़ी गिरावट आई थी। यह 1.6 फीसदी गिरकर 2,886 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था। इससे पहले 13 फरवरी को गोल्ड 2,942.68 डॉलर प्रति औंस के हाई पर पहुंच गया था।

3000 डॉलर पार कर सकता है गोल्ड

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बीते हफ्ते शुक्रवार को बड़ी गिरावट के बाद गोल्ड (Gold) में तेजी लौट आई है। फिलहाल, गोल्ड का आउटलुक पॉजिटिव दिख रहा है। अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक टैरिफ पॉलिसी को लकर अनिश्चितता खत्म नहीं होती है तो गोल्ड शॉर्ट टर्म में 3,000-3,080 डॉलर प्रति औंस को पार कर सकता है। साल 2025 गोल्ड के लिए अच्छा रहा है। इस साल अब तक गोल्ड का रिटर्न 10 फीसदी से ज्यादा रहा है। यह शेयर और बिटकॉइन के रिटर्न से ज्यादा है।

ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी पर लगी हैं नजरें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें