Gold Rate Today: आज देश में सोने के भाव लगभग फ्लैट रहे हैं। सोने का भाव ज्यादार शहरों में 60,000 रुपये के नीचे है। दक्षिण भारत के शहरों को छोड़कर देश के सभी शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 60,000 रुपये के नीचे ही कारोबार कर रहा है। गोल्ड का रेट 10 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुआ है। एक किलो चांदी का रेट 75,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
