Gold Rate Today: वैश्विक संकट और डॉलर की कमजोरी ने सोना-चांदी की चमक को और बढ़ा दिया है। निवेशकों को अभी भी सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने-चांदी में रुचि बनी हुई है। दुनिया भर में बढ़ती अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव के चलते सोने और चांदी जैसी सुरक्षित निवेश संपत्तियों की मांग बढ़ गई है। इसी कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 1,910 रुपये उछलकर 98,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह जानकारी अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने दी।
