Gold Rate Today In India: देश के कुछ शहरों में 19 मई को सोने की कीमत में इजाफा देखा गया। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 74,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं मुंबई में भाव 74620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी का रिटेल भाव बढ़कर 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...
