Gold Rate Today Janmashtami Saturday 16 August 2025: आज शनिवार जन्माष्टमी के दिन सोना सस्ता हुआ है। सोने के भाव में मामूली गिरावट रही। ये लगातार 5वां दिन है जब सोने का भाव लाल निशान पर नजर आ रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,01,000 रुपये के ऊपर है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में 92,700 रुपये के आसपास ही बनी हुई है। दे देश में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 100 रुपये बढ़ा है। यहां जानें 16 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।