Get App

Gold Rate Today: सोने में आई बड़ी गिरावट! जानिये बुधवार 28 मई को कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Rate Today: बुधवार 28 मई 2025 को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली और मुंबई सहित देश के बड़े शहरों में भी सोना सस्ता हुआ है, जहां 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट में 600 से 660 रुपये तक की गिरावट देखी गई

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2025 पर 11:03 AM
Gold Rate Today: सोने में आई बड़ी गिरावट! जानिये बुधवार 28 मई को कितना सस्ता हुआ गोल्ड
Gold Rate Today: बुधवार 28 मई 2025 को सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई है।

Gold Rate Today: आज बुधवार 28 मई को सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।कल की तुलना में सोने का रेट 660 रुपये तक सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोने का भाव 97,600 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 89,300 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें आज बुधवार 28 मई 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।

भारत में क्यो आई सोने के भाव में गिरावट

सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई कमजोरी एक प्रमुख कारण है। अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच ट्रेड बातचीत वार्ता में तेजी लाने के लिए ब्रसेल्स के बनाए गए दबाव के चलते निवेशकों ने सोने को सेफ हेवन एसेट के तौर पर खरीदना कम कर दिया है।इससे वैश्विक बाजार में सोने की मांग कमजोर हुई और इसकी कीमत 3,350 डॉलर प्रति औंस से नीचे गिरकर 3,296.92 डॉलर पर पहुंच गई।

वहीं, घरेलू बाजार में डॉलर-रुपये के उतार-चढ़ाव और अमेरिका द्वारा EU टैरिफ की समयसीमा बढ़ाने के फैसले ने भी सोने की मांग पर असर डाला। भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने से निवेशक दूसरी एसेट क्लास की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे MCX पर सोने की कीमतों में दबाव देखने को मिला है। एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें 94,500 से 96,750 के बीच कारोबार कर सकती है। ऐसे में सोने के भाव में आने वाले दिनों में और गिरावट देखने के मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें