Get App

Gold Price: सोने और चांदी के भाव में आई बड़ी गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Silver Price Today 27th February 2023: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। 10 ग्राम सोने का भाव 55,7000 रुपये के और करीब आ गया है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 245 रुपये गिरकर 55,712 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। बीते शुक्रवार को 10 ग्राम सोने का भाव 55,957 रुपये पर बंद हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 27, 2023 पर 7:50 PM
Gold Price: सोने और चांदी के भाव में आई बड़ी गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड
सोने और चांदी के भाव में आज गिरावट नजर आई है।

Gold Silver Price Today 27th February 2023: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के दाम में  गिरावट देखने को मिली है। 10 ग्राम सोने का भाव 55,7000 रुपये के और करीब आ गया है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 245 रुपये गिरकर 55,712 रुपये पर कारोबार करता नजर आया लेकिन शाम को ये 55,666 रुपये पर बंद हुआ। बीते शुक्रवार को 10 ग्राम सोने का भाव 55,957 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में भी आज बड़ी गिरावट रही। सिल्वर का रेट 1,227 रुपये गिरकर 63,104 रुपये पर आ गया है लेकिन शाम के समय चांदी का रेट 63,446 रुपये पर बंद हुई।

55,700 रुपये के करीब आया गोल्ड  

गोल्ड की कीमत आज 27 फरवरी को  55,700 रुपये के करीब आ गई है।  वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 225 रुपये की गिरवट आई। आज 22 कैरेट गोल्ड 51,032 रुपये पर कारोबार करता नजर आया और शाम को 50,990 रुपये पर आ गया। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर देख लें।

शाम के समय इतने पर बंद हुआ सोने चांदी का भाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें