Get App

Gold Silver Prices: इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों पर रहेगा दबाव! एक्सपर्ट ने बताई वजह

Gold Silver Prices: इस हफ्ते सोना और चांदी कई बड़े फैक्टर्स के दबाव में रह सकते हैं। फेड की बैठक, अमेरिका-ईरान बातचीत, कच्चे तेल और डॉलर की मजबूती बाजार की दिशा तय करेंगे। जानिए आगे कीमतों में क्या ट्रेंड रह सकता है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 26, 2026 पर 8:15 PM
Gold Silver Prices: इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों पर रहेगा दबाव! एक्सपर्ट ने बताई वजह
इस हफ्ते सबसे ज्यादा फोकस अमेरिका-ईरान के बीच चल रही बातचीत पर रहेगा।

Gold Silver Prices: सोना और चांदी इस हफ्ते दबाव में रह सकते हैं, क्योंकि बाजार की नजर एक साथ कई बड़े फैक्टर्स पर है। जैसे कि अमेरिका-ईरान की बातचीत, कच्चे तेल की कीमतें और फेडरल रिजर्व की पॉलिसी। ट्रेडिंग हफ्ता भी छोटा रहेगा, क्योंकि महाराष्ट्र डे के चलते शुक्रवार को घरेलू कमोडिटी बाजार बंद रहेंगे।

किन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

JM फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रणव मेर के मुताबिक, इस हफ्ते सबसे ज्यादा फोकस अमेरिका-ईरान के बीच चल रही बातचीत पर रहेगा। इसका असर सीधे तेल, सोना और ग्लोबल बाजारों पर पड़ सकता है।

इसके अलावा निवेशक अमेरिका के फेडरल रिजर्व, बैंक ऑफ जापान, बैंक ऑफ इंग्लैंड और यूरोपियन सेंट्रल बैंक के फैसलों पर भी नजर रखेंगे। अमेरिका से आने वाले हाउसिंग डेटा, PCE महंगाई, कंज्यूमर कॉन्फिडेंस और बड़े देशों के फैक्ट्री डेटा भी बाजार का मूड तय करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें