Gold Price: पिछले हफ्ते की ऐतिहासिक गिरावट के बाद मंगलवार 3 फरवरी को भारतीय बाजार में सोना और चांदी दोनों में तेज रिकवरी देखने को मिली। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह तेजी शॉर्ट कवरिंग और सस्ते दाम पर खरीदारी की वजह से है। ये जनवरी की तरह उत्साह वाली रैली नहीं है। शुरुआती कारोबार में MCX पर सोना और चांदी मजबूती के साथ खुले।
