Get App

अच्छी इनकम के बावजूद सेविंग्स नहीं कर पाते? इन 5 संकेतों से जानिए आप डेट ट्रैप में तो नहीं फंसे हैं

व्यक्ति के डेट ट्रैप में फंसने के कुछ संकेत होते हैं। लेकिन, व्यक्ति को इसके बारे में पहले पता नहीं चलता है। उसे इसका पता तब चलता है, जब वह इसमें काफी ज्यादा फंस चुका होता है। क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले कई लोगों के साथ ऐसा होता है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 7:57 PM
अच्छी इनकम के बावजूद सेविंग्स नहीं कर पाते? इन 5 संकेतों से जानिए आप डेट ट्रैप में तो नहीं फंसे हैं
पर्सनल लोन की वजह से भी व्यक्ति के डेट ट्रैप में फंसने की आशंका बढ़ जाती है।

डेट ट्रैप के मामले बढ़ रहे हैं। इसमें EMI पर बढ़ती खरीदारी का भी हाथ है। बैंक अकाउंट में पैसे नहीं रहने के बावजूद EMI पर खरीदारी का चलन बढ़ रहा है। कई बार क्रेडिट कार्ड पर ज्यादा अमाउंट की खरीदारी भी बाद में मुसीबत बन जाती है। पर्सनल लोन की वजह से भी व्यक्ति के डेट ट्रैप में फंसने की आशंका बढ़ जाती है।

क्रेडिट कार्ड के बकाया पर डिफॉल्ट का रेट बढ़ रहा है। मार्च 2024 में 90 दिनों से ज्यादा के बकाया पर डिफॉल्ट रेट 12.5 फीसदी था। यह मार्च 2025 में बढ़कर 15 फीसदी हो गया। यह जानकारी क्रिफ हाईमार्कट के डेटा पर आधारित है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना ठीक है। लेकिन, बिल चुकाने की अपनी क्षमता से ज्यादा का इस्तेमाल ग्राहक को मुश्किल में डाल सकता है।

व्यक्ति के डेट ट्रैप में फंसने के कुछ संकेत होते हैं। लेकिन, व्यक्ति को इसके बारे में पहले पता नहीं चलता है। उसे इसका पता तब चलता है, जब वह इसमें काफी ज्यादा फंस चुका होता है। मनीकंट्रोल डेट ट्रैप में फंसने के 5 बड़े संकेतों के बारे में बता रहा है।

1. आप सिर्फ मिनिमम ड्यूज चुका रहे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें