Get App

साल का सबसे बड़ा मौका! इन कारों पर मिल रहा है ₹2 लाख तक का डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल

Car Discounts: फेडरेशन ऑफ ऑटो डीलर्स एसोसिएशन यानी FADA का कहना है कि डीलर्स के पास 75-80 दिनों का इन्वेंट्री स्टॉक पड़ा हुआ है, जिसकी वैल्यू लगभग 75,000 करोड़ रुपये है। यही वजह है कि कंपनियां अब नए-नए ऑफर्स लेकर आ रही हैं ताकि इस स्टॉक को जल्द से जल्द क्लियर किया जा सके

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 20, 2024 पर 3:05 PM
साल का सबसे बड़ा मौका! इन कारों पर मिल रहा है ₹2 लाख तक का डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल
Car Discounts: नवंबर के पहले 20 दिनों में सिर्फ 1,75,660 गाड़ियां की ही रिटेल बिक्री हुई है

Car Discounts: त्यौहार खत्म हो चुके हैं, लेकिन कार कंपनियों के ऑफर्स नहीं। ऐसे में अगर आप अपनी नई कार खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है। कार कंपनियां साल के अंत तक अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए भारी डिस्काउंट्स और ऑफर्स दे रही हैं। इंडस्ट्री के आंकड़ों की मानें तो इस नवंबर महीने में करीब 3,25,000 से 3,30,000 पैसेंजर कारें डीलर्स के पास भेजी गई हैं। हालांकि वाहन प्लेटफॉर्म पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर के पहले 20 दिनों में सिर्फ 1,75,660 गाड़ियां की ही रिटेल बिक्री हुई है। यानी की डीलर्स के पास अभी भी भारी स्टॉक डीलर्स के पास बचा हुआ है।

फेडरेशन ऑफ ऑटो डीलर्स एसोसिएशन यानी FADA का कहना है कि डीलर्स के पास 75-80 दिनों का इन्वेंट्री स्टॉक पड़ा हुआ है, जिसकी वैल्यू लगभग 75,000 करोड़ रुपये है। यही वजह है कि कंपनियां अब नए-नए ऑफर्स लेकर आ रही हैं ताकि इस स्टॉक को जल्द से जल्द क्लियर किया जा सके।

डिस्काउंट के पीछे के कारण

S&P ग्लोबल मोबिलिटी के पुनीत गुप्ता ने कहा, "पुराने स्टॉक को खत्म करने के लिए साल के अंत में छूट देना एक आम रणनीति है। हालांकि इस बार डीलर्स के पास काफी अधिक, लगभग 65-70 दिनों का स्टॉक बचा हुआ है। इसकी वजह से कार कंपनियों ने आक्रामक रूप से डिस्काउंट्स देना और कीमतों में कटौती करने का फैसला लिया है। ये समय आपके लिए नई कार खरीदने का शानदार मौका हो सकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें