Amazon Great Indian Festival Sale: Amazon की सबसे बड़ी Great Indian Festival सेल 10 अक्टूबर से शुरू होगी। फेस्टिवल सेल के दौरान ई-कॉमर्स कंपनी सैमसंग गैलेक्सी S23 FE और अन्य मॉडलों वाले मोबाइलों पर 40 प्रतिशत तक की छूट देगी। सेल में SBI कार्डहोल्डर 10 प्रतिशत की छूट का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी के ऐप पर सेल के लैंडिंग पेज के अनुसार शॉपिंग के दौरान लैपटॉप, स्मार्टवॉच, हेडफोन, स्मार्ट टीवी, एक्सेससरी और एलेक्सा डिवाइस पर 75 प्रतिशत तक की छूट मिलने की उम्मीद है
