HDFC Bank ने घटाया MCLR, क्या आपकी होम लोन EMI होगी कम?

HDFC Bank MCLR Home Loan Interest Rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है। एचडीएफसी बैंक ने MCLR में 0.05 फीसदी की कमी कर दी है

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 2:36 PM
Story continues below Advertisement
HDFC Bank ने अपना MCLR घटा दिया है।

HDFC Bank MCLR Home Loan Interest Rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है। एचडीएफसी बैंक ने MCLR में 0.05 फीसदी की कमी कर दी है। हालांकि, ये कटौती बैंक ने ओवरनाइट, एक महीना और तीन महीना के पीरियड पर की है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पिछले साल दिसंबर 2025 में रेपो रेट को 5.50% से घटाकर 5.25% कर दिया था। उसके बाद से कई बैंकों ने होम लोन और एफडी पर इंटरेस्ट रेट को घटाया है।

RBI की कटौती के बाद ये दूसरी बार है जब HDFC Bank ने MCLR ने घटाया है। बैंकों की इस कटौती का सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा जिनके लोन MCLR, RLLR या RBLR से जुड़े हुए हैं। MCLR कम होने से होम लोन की दरें भी कम होती है।

HDFC बैंक ने MCLR घटाया


HDFC बैंक ने अपने MCLR रेट्स में 5 बेसिस पॉइंट तक की कटौती की है।  MCLR रेंज 8.25% से 8.55% के बीच है। पहले यह 8.30% से 8.60% के बीच थी। इसका फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जिनके होम लोन या दूसरे रिटेल लोन MCLR से जुड़े हैं।

क्या होता है MCLR?

MCLR वह न्यूनतम ब्याज दर है, जिसके नीचे बैंक किसी ग्राहक को लोन नहीं दे सकता। यानी बैंक लोन का ब्याज इसी दर के आधार पर तय करता है। यह सिस्टम 2016 में RBI ने शुरू किया था, ताकि ब्याज दर ट्रांसपेरेंट रहे और ग्राहकों को फायदा मिल सके।

पीरयड नया MCLR - 7 जनवरी 2025 नया MCLR - 7 दिसंबर 2025
ओवनाइट 8.25% 8.30%
एक महीना 8.25% 8.30%
तीन महीना 8.30% 8.35%
छह महीना 8.40% 8.40%
1 साल 8.40% 8.45%
2 साल 8.50% 8.50%
3 साल 8.55% 8.55%

PMAY-U 2.0: प्रधानमंत्री आवास योजना में कौन कर सकता है अप्लाई? यहां जानें स्कीम की पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।