Get App

Home Loan: कर्ज के जाल में फंसा सकता है होम लोन? क्या है बचने का तरीका

Home Loan: होम लोन लेना घर खरीदने का स्मार्ट तरीका हो सकता है, लेकिन अगर सही प्लानिंग न हो तो यह कर्ज के जाल में बदल सकता है। आइए जानते हैं कि होम लोन लेते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कर्ज के जाल में फंसने से बचने के लिए क्या करना चाहिए।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 29, 2025 पर 5:37 PM
Home Loan: कर्ज के जाल में फंसा सकता है होम लोन? क्या है बचने का तरीका
होम लोन लेते समय आपके पास कम से कम 6 महीने के खर्च के बराबर पैसा होना चाहिए।

Home Loan: घर खरीदना ज्यादातर लोगों का सबसे बड़ा सपना होता है। इसके लिए होम लोन बड़ा सहारा बनता है, क्योंकि अमूमन अधिकतर लोगों के पास खरीदने के लिए एकमुश्त बड़ी पूंजी नहीं होती। घर खरीदने के लिए होम लोन लेना बेशक स्मार्ट तरीका है, लेकिन इसे सोच-समझ कर मैनेज करना चाहिए। नहीं तो फिर कर्ज के जाल में फंसने का भी खतरा रहता है।

आइए जानते हैं कि आप होम लोन के लिए अप्लाई करने के बाद कर्ज के जाल से कैसे बच सकते हैं।

लोन लेने और चुकाने की क्षमता का अंतर समझें

बैंक आमतौर पर आपका क्रेडिट स्कोर और इनकम की स्टेबिलिटी देखकर आपको लोन दे देते हैं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप बहुत बड़ी रकम के लिए अप्लाई कर दें। आप कितना लोन ले सकते हैं, इससे ज्यादा यह बात मायने रखती है कि आप कितना लोन आसानी से चुका सकते हैं.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें