Get App

Home Loan: अच्छे क्रेडिट स्कोर से होम लोन में होगी लाखों की बचत, समझिए पूरा कैलकुलेशन

अच्छे क्रेडिट स्कोर से होम लोन की ब्याज दर कम हो सकती है, जिससे लाखों की बचत मुमकिन है। स्कोर गिरने पर EMI बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि अच्छे क्रेडिट स्कोर पर कैसे फायदा मिलता है और इसे बेहतर करने के क्या तरीके हैं।

Suneel Kumarअपडेटेड Apr 09, 2025 पर 7:19 PM
Home Loan: अच्छे क्रेडिट स्कोर से होम लोन में होगी लाखों की बचत, समझिए पूरा कैलकुलेशन
क्रेडिट स्कोर 650 से कम होने पर लोन मिलने में काफी दिक्कत होती है।

Home Loan EMI: जब भी होम लोन लेने की बात आती है, तो ज्यादातर लोग सैलरी स्लिप, डॉक्युमेंट्स और बैंक बैलेंस पर ध्यान देते हैं। लेकिन एक चीज जो अक्सर नजरअंदाज हो जाती है, वो है क्रेडिट स्कोर। ये वही तीन अंकों का स्कोर है, जो तय करता है कि आपको लोन कितनी आसानी से मिलेगा, और उस पर ब्याज दर कितनी होगी।

क्रेडिट स्कोर क्या है और क्यों मायने रखता है?

भारत में चार प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो हैं CIBIL, Equifax, Experian और CRIF Highmark। ये आपके लोन और क्रेडिट कार्ड व्यवहार को ट्रैक करके एक स्कोर बनाते हैं। यह स्कोर आमतौर पर 300 से 900 के बीच होता है। जितना ज्यादा स्कोर, आप बैंक के लिए उतने ही ज्यादा भरोसेमंद ग्राहक।

इस स्कोर में कई फैक्टर गिने जाते हैं। जैसे कि आपने पुराने लोन कितने समय पर चुकाए, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कितना किया, कितना बकाया है, और आपने कोई डिफॉल्ट तो नहीं किया। एक मजबूत स्कोर ये साबित करता है कि आप वित्तीय रूप से जिम्मेदार शख्स हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें