How to Check Purity of Gold: भारत में सोना न सिर्फ एक गहना है, बल्कि सामाजिक परंपरा और आर्थिक सुरक्षा का भी प्रतीक माना जाता है। शादी-ब्याह से लेकर त्योहारों तक सोना खरीदना एक आम चलन है। साथ ही, मुश्किल वक्त में सोना एक सुरक्षित संपत्ति बनकर उभरता है। इसे बेचकर या गिरवी रखकर पैसे जुटाए जा सकते हैं। लेकिन इसका फायदा तभी है जब आपके पास असली और शुद्ध सोना हो। इसीलिए सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता (Purity) की जांच बेहद जरूरी है।
