EPFO: प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की भविष्य निधि (Provident Fund - PF) में निवेश करते हैं। कर्मचारियों की सैलरी से हर महीने निश्चित राशि पीएफ खाते में जमा होती है। लेकिन क्या आपने कभी अपने PF खाते को खोलकर चेक किया है कि उसमें कितना पैसा है? पीएफ खाते में पैसा जमा हो भी रहा है या नहीं? EPFO ने बताया कि आप कैसे मिनटों में घर बैठे एक मिस्ड कॉल के जरिए अपना PF बैलेंस जान सकते हैं।
