Get App

Emergency Fund: इमरजेंसी फंड बनाना क्यों जरूरी, किस तरह की मुसीबत में आता है काम?

Emergency Fund: क्या आप अपने वित्तीय संकट के लिए तैयार हैं? इमरजेंसी फंड ना होने पर मुसीबत में फंस सकते हैं। जानिए, कैसे आप आसानी से इमरजेंसी फंड बना सकते हैं और कौन से टूल्स आपको सुरक्षित रख सकते हैं।

Suneel Kumarअपडेटेड Apr 23, 2025 पर 1:29 PM
Emergency Fund: इमरजेंसी फंड बनाना क्यों जरूरी, किस तरह की मुसीबत में आता है काम?
फाइनेंशियल एक्सपर्ट का मानना है कि इमरजेंसी फंड का साइज आपकी आमदनी और जिम्मेदारियों पर निर्भर करता है।

Emergency Fund: जिंदगी में मुसीबत हमेशा बिना बताए ही आती है। कब क्या हो जाए, कुछ पता नहीं। अचानक नौकरी छूट सकती है, अस्पताल का भारी-भरकम बिल आ सकता है, या फिर कार अचानक खराब हो सकती है। तब सबसे बड़ा सवाल यही उठता है, अब क्या करें?

यहीं आता है इमरजेंसी फंड का रोल। पर्सनल फाइनेंस की दुनिया में कई लोग इसे अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन वित्तीय सुरक्षा का यह पहला और सबसे जरूरी कदम है।

इमरजेंसी फंड आखिर होता क्या है?

यह एक अलग रखा गया वह पैसा होता है, जिसे केवल अचानक आने वाली आर्थिक परेशानियों से निपटने के लिए रखा जाता है। जैसे कि नौकरी जाना, मेडिकल इमरजेंसी, या घर-गाड़ी की जरूरी मरम्मत। यह पैसा किसी छुट्टी, गैजेट या शौक के लिए नहीं होता, बल्कि इसका मकसद सिर्फ आपकी वित्तीय स्थिरता बनाए रखना है, जब बाकी सारे रास्ते बंद हों।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें