Get App

पुराने ITR की क्यों पड़ती है जरूरत, क्या है डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस; जानिए पूरी डिटेल

बैंक लोन, वीजा या सरकारी स्कीम के लिए पिछले साल का ITR कैसे डाउनलोड करें? ITR-V क्यों जरूरी होता है, कहां से मिलेगा, और कैसे पासवर्ड डालकर फाइल खोलें। यहां जानिए हर एक डिटेल।

Suneel Kumarअपडेटेड May 13, 2025 पर 3:37 PM
पुराने ITR की क्यों पड़ती है जरूरत, क्या है डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस; जानिए पूरी डिटेल
गर आपने किसी साल में अधिक टैक्स भरा है और उसका रिफंड नहीं मिला, तो उस साल का ITR बताना पड़ सकता है।

ITR File Download Step by Step Procces: क्या आपको बैंक लोन के लिए पुराने ITR चाहिए? या वीजा एप्लिकेशन के वक्त पिछले साल की इनकम डिटेल मांगी गई है? या फिर किसी सरकारी स्कीम के आवेदन के लिए इनकम प्रूफ देना है? ऐसे कई मौके आते हैं, जब हमें अपने पुराने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) की कॉपी जरूरत पड़ती है।

कई बार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भी नोटिस जारी करके कोई जानकारी मांग सकता है, उसका जवाब देने के लिए भी पुराने ITR की जरूरत पड़ सकती है। अगर आपने किसी साल में अधिक टैक्स भरा है और उसका रिफंड नहीं मिला, तो उस साल का ITR बताना पड़ सकता है।

अब उठता है कि अगर पिछले साल या फिर उससे पुराने ITR की कॉपी कैसे मिलेगी? इसका जवाब है, बड़ी आसानी से। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, और कुछ आसान स्टेप्स में आप इसे घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं।

ITR की जरूरत क्यों पड़ती है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें