Life Certificate: हर साल नवंबर का महीना पेंशनर्स के लिए बेहद अहम होता है। नवंबर महीने में देशभर के लाखों पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र यानी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करते हैं ताकि उनकी पेंशन बिना रुकावट के मिलती रहे। कई लोग इसे बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर भरते हैं। वहीं अब सरकार ने इसे ऑनलाइन तरीके से घर बैठे जमा करने की सुविधा भी दे रखी है। यहां जानते हैं आप कैसे अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।
