Get App

UPI से गलत ID पर भेज दिए पैसे, अब कैसे मिलेगा वापस? जानिए पूरा प्रोसेस

UPI Refund Process: गलती से किसी गलत UPI ID पर पैसे भेज दिए हैं? घबराने की जरूरत नहीं। अगर आप सही वक्त पर कदम उठाएं, तो NPCI और RBI की मदद से अपना पैसा वापस पाना संभव है- जानिए पूरी प्रक्रिया।

Suneel Kumarअपडेटेड May 21, 2025 पर 7:33 PM
UPI से गलत ID पर भेज दिए पैसे, अब कैसे मिलेगा वापस? जानिए पूरा प्रोसेस
आप NPCI के हेल्पलाइन नंबर 1800-120-1740 पर भी कॉल करके गलत पेमेंट की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

UPI Refund Process: भारत में डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI (Unified Payments Interface) की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही गलती से किसी गलत UPI ID पर पैसे भेज देने जैसी घटनाएं भी आम होती जा रही हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि अगर आप सही समय पर सही कदम उठाएं, तो पैसे वापस पाने की पूरी गुंजाइश रहती है।

गलत UPI ID पर पैसे जाने के बाद क्या करें?

अगर आपने किसी गलत UPI ID पर पैसे भेज दिए हैं, तो कुछ चीजों फौरन करनी चाहिए। सबसे पहले उस ट्रांजैक्शन का स्क्रीनशॉट लें, ताकि आपके पास सबूत रहे। फिर अपनी बैंक ब्रांच में जाकर या बैंक को कॉल करके पूरा ट्रांजैक्शन डिटेल दें- जैसे सेंडर और रिसीवर की जानकारी, तारीख, समय और रकम।

आप National Payments Corporation of India (NPCI) के हेल्पलाइन नंबर 1800-120-1740 पर भी कॉल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यह शिकायत तीन दिनों के भीतर करनी चाहिए, नहीं तो दिक्कत हो सकती है। आप जितनी जल्दी रिपोर्ट करेंगे, पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें