पत्नी की संपत्ति पर पति का कोई अधिकार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसले में कहा कि एक पति का अपनी पत्नी के 'स्त्रीधन' (महिला की संपत्ति) पर कोई कंट्रोल नहीं है। हालांकि, वह संकट के समय इसका इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन उसका नैतिक दायित्व है कि वह इसे अपनी पत्नी को लौटा दे। यह बात सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में कही है। सुप्रीम कोर्ट ने पुरुष को निर्देश देते हुए कहा कि एक महिला को उसके खोए हुए सोने के बदले में 25 लाख रुपये का पेमेंट करें। इस मामले में महिला ने दावा किया कि शादी के समय उसके परिवार ने उसे 89 सोने के क्वाइट उपहार में दिए थे। साथ ही शादी के बाद उनके पिता ने उनके पति को 2 लाख रुपये का चेक दिया था।
