Get App

पति-पत्नी के इस जोड़े ने वर्धा जैसी गर्म जगह पर उगाई स्ट्राबेरी, लाखों की प्राइवेट नौकरी छोड़ आजमाया कृषि में हाथ

वर्धा का एक उच्च शिक्षित किसान दम्पति महाबलेश्वर में घूमने गया। महाबलेश्वर अपनी स्ट्राबेरी के लिए फेमस है। उन्हें वहां स्ट्राबेरी पसंद आई और उन्होंने इसकी जैविक खेती करने का प्लान किया। पति-पत्नी के इस जोड़े ने अपनी लाखों की प्राइवेट नौकरी को छोड़ जैविक खेती की ओर रुख किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 11, 2023 पर 1:14 PM
पति-पत्नी के इस जोड़े ने वर्धा जैसी गर्म जगह पर उगाई स्ट्राबेरी, लाखों की प्राइवेट नौकरी छोड़ आजमाया कृषि में हाथ
वर्धा या विदर्भ जैसे गर्म स्थानों में स्ट्रॉबेरी का उत्पादन करने के बारे में किसी ने नहीं सोचा था क्योंकि स्ट्रॉबेरी के लिए ठंडे मौसम की जरूरत होती है।

Local 18

Business Idea: वर्धा का एक उच्च शिक्षित किसान दम्पति महाबलेश्वर में घूमने गया। महाबलेश्वर अपनी स्ट्राबेरी के लिए फेमस है। उन्हें वहां स्ट्राबेरी पसंद आई और उन्होंने इसकी जैविक खेती करने का प्लान किया। पति-पत्नी के इस जोड़े ने अपनी लाखों की प्राइवेट नौकरी को छोड़ जैविक खेती की ओर रुख किया। स्ट्रॉबेरी की फसल के बारे में जानकारी महाबलेश्वर से ली और वर्धा जैसी जगहों पर स्ट्रॉबेरी उगाने का फैसला भी किया। उनके लिए चुनौती वर्ध्या का गर्म मौसम था क्योंकि स्ट्राबेरी को ठंडे मौसम की जरूरत होती है। लेकिन पति-पत्नी ने वर्धा की धरती पर लाल धब्बे वाली स्ट्रॉबेरी उगाई और अब ये लाखों रुपये कमा रहे हैं।

गर्म स्थान पर की स्ट्राबेरी की खेती

हिंगनघाट तालुका के कान्होली कात्री के उच्च शिक्षित किसानों का नाम महेश पाटिल और उनकी पत्नी का नाम भारती पाटिल हैं। वर्धा या विदर्भ जैसे गर्म स्थानों में स्ट्रॉबेरी का उत्पादन करने के बारे में किसी ने नहीं सोचा था क्योंकि स्ट्रॉबेरी के लिए ठंडे मौसम की जरूरत होती है। विदर्भवासी आज तक महाबलेश्वर में स्ट्रॉबेरी खाने का आनंद लेते थे, लेकिन इस जोड़े ने वर्धा में स्ट्रॉबेरी उगाई। इस जोड़े ने उन्नत खेती का नमुना पेश किया। ये दोनों प्राइवेट नौकरी करते थे लेकिन कृषि में नए प्रयोग करना उनके दिमाग में था इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़कर स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू करने का फैसला किया। अब ये स्ट्रॉबेरी कपल लाखों की कमाई कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें