ICICI Bank Credit Card: 1 फरवरी से बदलेंगे कई फायदे, जानिए क्या होगा महंगा और कौनसी सर्विस होगी बंद
New Rules from 1st February 2026: आईसीआईसीआई बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़े बदलावों का ऐलान किया है। ये नए नियम 1 फरवरी 2026 से लागू होंगे
New Rules from 1st February 2026: आईसीआईसीआई बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़े बदलावों का ऐलान किया है।
New Rules from 1st February 2026: आईसीआईसीआई बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़े बदलावों का ऐलान किया है। ये नए नियम 1 फरवरी 2026 से लागू होंगे। इन बदलावों का असर खासतौर पर उन लोगों पर पड़ेगा जो क्रेडिट कार्ड से मूवी टिकट, ट्रांसपोर्ट, इंश्योरेंस, ऑनलाइन गेमिंग और वॉलेट रिचार्ज करते हैं। कुछ फायदे जारी रहेंगे, लेकिन कई सुविधाएं या तो बंद होंगी या उन पर चार्ज बढ़ जाएगा।
BookMyShow पर फ्री मूवी टिकट बंद
आईसीआईसीआई बैंक ने साफ किया है कि कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाला BookMyShow का कॉम्प्लिमेंट्री मूवी बेनिफिट 1 फरवरी 2026 से बंद कर दिया जाएगा। यह सुविधा इन कार्ड्स पर खत्म होगी।
ICICI Bank इंस्टेंट प्लेटिनम चिप क्रेडिट कार्ड
ICICI Bank इंस्टेंट प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड
अब इन कार्ड्स पर मूवी टिकट खरीदने पर पहले की तरह फ्री या डिस्काउंटेड टिकट का फायदा नहीं मिलेगा।
ट्रांसपोर्ट खर्च पर रिवॉर्ड पॉइंट्स में बदलाव
जो ग्राहक क्रेडिट कार्ड से कैब, मेट्रो, रेलवे या अन्य ट्रांसपोर्ट खर्च करते हैं, उनके लिए बैंक ने नई लिमिट तय की है। प्रीमियम कार्ड्स जैसे Rubyx, Sapphiro, Emeralde हर महीने 20,000 रुपये तक के ट्रांसपोर्ट खर्च पर रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे।
रेगुलर और मिड-सेगमेंट कार्ड्स
ट्रांसपोर्ट खर्च पर 10,000 रुपये प्रति माह तक रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे।
इससे ज्यादा खर्च पर पॉइंट्स नहीं मिलेंगे।
इंश्योरेंस पेमेंट पर राहत
ICICI Bank HPCL Super Saver Credit Card यूजर्स के लिए राहत की खबर है। इंश्योरेंस प्रीमियम के पेमेंट पर 40,000 रुपये तक पहले की तरह रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते रहेंगे। यानी इस कैटेगरी में कोई कटौती नहीं की गई है।
ऑनलाइन गेमिंग पर अब लगेगा चार्ज
अगर आप क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म जैसे Dream11, MPL, Rummy Culture आदि पर पैसा डालते हैं, तो अब यह महंगा पड़ेगा। 15 जनवरी 2026 से हर ट्रांजैक्शन पर 2% चार्ज लगेगा। यह चार्ज भविष्य में आने वाले ऐसे ही अन्य गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी लागू होगा।
थर्ड पार्टी वॉलेट लोड करना पड़ेगा महंगा
अब क्रेडिट कार्ड से Paytm, Amazon Pay, PhonePe, MobiKwik, Freecharge, OlaMoney जैसे वॉलेट में पैसा डालना भी महंगा होगा। 5,000 रुपये या उससे ज्यादा की रकम वॉलेट में डालने पर 1% फीस लगेगी।
ट्रांसपोर्ट कैटेगरी में ज्यादा खर्च पर फीस
अगर कोई ग्राहक ट्रांसपोर्ट कैटेगरी में एक महीने में 50,000 रुपये से ज्यादा खर्च करता है, तो अतिरिक्त रकम पर 1% चार्ज लगेगा।
ग्राहकों के लिए क्या जरूरी है समझना?
कुछ पुराने फायदे अब खत्म हो रहे हैं। कुछ खर्चों पर रिवॉर्ड पॉइंट्स की लिमिट तय कर दी गई है। डिजिटल और हाई-रिस्क ट्रांजैक्शन्स (जैसे गेमिंग) पर चार्ज बढ़ रहा है। अगर आप क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो अपने कार्ड की नई शर्तें जरूर चेक करें।