Get App

दादाजी के भूले-बिसरे शेयर को क्लेम करना होगा आसान, सरकार कर रही खास इंतजाम

IEPFA के पास अब तक 1.1 अरब से ज्यादा शेयर और करीब ₹1 लाख करोड़ की वैल्यू का पैसा जमा है। इसके अलावा करीब ₹6,000 करोड़ का डिविडेंड भी लोगों ने क्लेम नहीं किया है। नए पोर्टल से प्रक्रिया सरल होगी, और निवेशक लाइव ट्रैकिंग, कंपनी से सीधे संपर्क, और अन्य सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।

Suneel Kumarअपडेटेड Apr 15, 2025 पर 2:55 PM
दादाजी के भूले-बिसरे शेयर को क्लेम करना होगा आसान, सरकार कर रही खास इंतजाम
IEPFA के पास अब तक 1.1 अरब से ज्यादा शेयर और करीब ₹1 लाख करोड़ की वैल्यू का पैसा जमा है।

अगर आपके किसी पुराने निवेश का डिविडेंड या अनक्लेम्ड शेयर अब तक नहीं मिला है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Investor Education and Protection Fund Authority (IEPFA) अगस्त 2025 तक एक नया ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च करने जा रही है। इस पोर्टल का मकसद है, अनक्लेम्ड शेयर और डिविडेंड को उनके कानूनी हकदार को जल्द और आसानी से वापस दिलाना।

IEPFA के पास अब तक 1.1 अरब से ज्यादा शेयर और करीब ₹1 लाख करोड़ की वैल्यू का पैसा जमा है। इसके अलावा करीब ₹6,000 करोड़ का डिविडेंड भी लोगों ने क्लेम नहीं किया है।

क्लेम करना होगा आसान, लंबी प्रक्रिया से मिलेगी राहत

अभी जो लोग अपने डिविडेंड या शेयर वापस पाना चाहते हैं, उन्हें कई दस्तावेज तैयार करके IEPFA को भेजने पड़ते हैं। यह प्रक्रिया काफी लंबी और थकाऊ होती है। लेकिन अब जो नया पोर्टल आएगा, उसमें निवेशकों के लिए कई चीजें काफी आसान होंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें