Get App

अगर आपका ज्वैलर आपको ज्वैलरी की जगह डिजिटल गोल्ड ऑफर करें तो आपको क्या करना चाहिए?

अभी तक सिर्फ सरकार से मान्यता प्राप्त गोल्ड रिफाइनर्स ही डिजिटल गोल्ड ऑफर करते थे। अब कुछ ज्वैलर्स ने डिजिटल गोल्ड के अपने वर्जन लॉन्च किए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2022 पर 6:08 PM
अगर आपका ज्वैलर आपको ज्वैलरी की जगह डिजिटल गोल्ड ऑफर करें तो आपको क्या करना चाहिए?
इंडिया में फेस्टिवल सीजन में सोना खरीदना शुभ माना जाता है।

इस फेस्टिव सीजन (Festive Season) में अगर आपका ज्वैलर (Jeweler) आपको गोल्ड कॉइन (Gold Coin) की जगह डिजिटल कॉइन (Digital Coin) ऑफर करे तो आपको चौंकना नहीं होना चाहिए। वह डिजिटल कॉइन को खरीदने के लिए आपको एक ऐप लिंक पर क्लिक करने को कह सकता है।

अभी तक सिर्फ सरकार से मान्यता प्राप्त गोल्ड रिफाइनर्स ही डिजिटल गोल्ड ऑफर करते थे। इनमें MMTC-Pamp, Augmont और SafeGold शामिल हैं। इसके लिए ये कंपनियां फाइनेंशियल सर्विसेज प्रोवाइडर्स ज्वैलरी ब्रांड्स की मदद लेती हैं।

अब कुछ ज्वैलर्स ने डिजिटल गोल्ड के अपने वर्जन लॉन्च किए हैं। बेंगलुरु के चेट्टी ग्रुप ऑफ ज्वैलर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर सी कृष्णनैया शेट्टी ने कहा, "डिजिटल गोल्ड करेंसी थर्ड-पार्टी ऐप के जरिए ऑफर की जा रही हैं। लेकिन, हमारा नेटवर्थ अच्छा है, जिससे हम खुद का डिजिटल गोल्ड ऑफर कर रहे हैं। यह पेपर गोल्ड और सिल्वर फॉर्म में हैं। खरीदार को एक फिजिकल सर्टिफिकेट दिया जाता है जो उसे पोस्ट के जरिए भेजा जाता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें