Get App

SBI: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने दिवाली से पहले दिया तोहफा, नहीं बढ़ेगी होम लोन EMI

SBI Home Loan: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को धनतेरस-दिवाली से पहले तोहफा दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने MCLR रिवाइज कर दिया है। इस बार बैंक ने MCLR न ही बढ़ाया है और न ही घटाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 15, 2025 पर 4:45 PM
SBI: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने दिवाली से पहले दिया तोहफा, नहीं बढ़ेगी होम लोन EMI
SBI Home Loan: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है।

SBI Home Loan: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को धनतेरस-दिवाली से पहले तोहफा दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने MCLR रिवाइज कर दिया है। इस बार बैंक ने MCLR न ही बढ़ाया है और न ही घटाया है। यानी, त्योहार में आपकी EMI नहीं बढ़ने वाली है। MCLR की दरें आपकी होम और कार लोन की दरों से जुड़ी होती है। यानी, आपकी होम और कार लोन ईएमआई में कोई बदलाव नहीं होगा। ये दरें आज 15 अक्टूबर से लागू हो चुकी हैं।

SBI MCLR  की दरें

ओवरनाइट और 1 महीने की MCLR अब 7.90% है। एक महीने का एमसीएलआर 7.90, तीन महीने का 8.30, 6 महीना 8.65, एक साल 8.75, 2 साल 8.80 और  तीन साल का 8.85 फीसदी रहेगा।

टाइम पीरियड नया MCLR - 15 अक्टूबर 2025 पुराना MCLR - 15 सितंबर 2025
ओवरनाइट 7.90 7.90
एक महीना 7.90 7.90
तीन महीना 8.30 8.30
6 महीना 8.65 8.65
1 साल 8.75 8.75
2 साल 8.80 8.80
3 साल 8.85 8.85

होम लोन प्रोसेसिंग फीस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें