Get App

Gold Prices: सोने की कीमतों में आई 45 साल की सबसे बड़ी उछाल, शेयर बाजार को भी दी मात

Gold Prices: एक तरफ जहां शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतें इस साल अपने रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। यह पिछले 45 सालों में सोने में आई सबसे बड़ी उछाल है। इसके साथ ही, चांदी भी नए उच्च स्तर पर पहुंच गई है और पिछले इसमें पिछले चार सालों की सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गई है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 23, 2024 पर 5:48 PM
Gold Prices: सोने की कीमतों में आई 45 साल की सबसे बड़ी उछाल, शेयर बाजार को भी दी मात
Gold Prices: अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतों में इस साल अबतक 32.5% की बढ़ोतरी हुई है

Gold Prices: एक तरफ जहां शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतें इस साल अपने रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। यह पिछले 45 सालों में सोने में आई सबसे बड़ी उछाल है। इसके साथ ही, चांदी भी नए उच्च स्तर पर पहुंच गई है और पिछले इसमें पिछले चार सालों की सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गई है। मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से सोने और चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतों में इस साल अबतक 32.5% की बढ़ोतरी हुई है। यह 1979 के बाद किसी एक साल में सोने में सबसे अधिक उछाल है। वहीं दूसरी ओर चांदी का बाव 37.5% तक बढ़ा है। भारत में भी, MCX गोल्ड की कीमतों में 23.6% और MCX सिल्वर में इस साल 32.9% की बढ़ोतरी हुई है। यह साल 2020 के बाद से उनकी सबसे बड़ी बढ़त है।

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का क्या है कारण?

मिराए एसेट इनवेस्टमेंट मैनेजर्स के फंड मैनेजर, सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दर में कटौती, डॉलर इंडेक्स में स्थिरता और तमाम देशों के केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की भारी मात्रा में खरीदारी से कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है। इसके अलावा, चीन की इकोनॉमी में सुधार की उम्मीदों और मजबूत इंडस्ट्रियल मांग से चांदी की कीमतो में भी जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें