यूनिकॉर्न स्टार्टअप नोब्रोकेर (unicorn startup NoBroker) द्वारा 9,000 महिलाओं पर किये गये एक सर्वेक्षण के अनुसार लगभग 70 प्रतिशत महिलाएं मुख्य रूप से आवासीय संपत्तियों के लिए रियल एस्टेट में निवेश करना पसंद करती हैं। पिछले साल नवंबर में प्रॉपटेक नोब्रोकर (proptech NoBroker) ने 1 अरब अमेरिकी डॉलर के मूल्यांकन पर निवेशकों से 21 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए थे। proptech NoBroker संपत्ति से संबंधित सभी जरूरतों जैसे किराए पर लेना, खरीदना, होम सर्विसेज, वित्तीय सेवाएं और सोसाइटी मैनेजमेंट को पूरा करता है।