Get App

Tata Steel ने S&T Mining में खरीदी SAIL की हिस्सेदारी, 2 प्रतिशत बढ़ी स्टॉक की चमक

बीएसई फाइलिंग में Tata Steel ने कहा कि उसने 11 अप्रैल 2022 को S&T Mining Co में SAIL की संपूर्ण हिस्सेदारी खरीद ली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 13, 2022 पर 5:11 PM
Tata Steel ने S&T Mining में खरीदी SAIL की हिस्सेदारी, 2 प्रतिशत बढ़ी स्टॉक की चमक
Tata Steel और SAIL के बीच 50:50 के ज्वाइंट वेंचर के रूप में S&T Mining Co का गठन किया गया था

टाटा स्टील लिमिटेड (Tata Steel Ltd) के शेयर मंगलवार से ही फोकस में हैं। कंपनी ने कल घोषणा की थी कि उसने एसएंडटी माइनिंग (S&T Mining) में सरकार कंपनी सेल (SAIL) की पूरी हिस्सेदारी खरीद ली है। कंपनी के मुताबिक यह अधिग्रहण Tata Steel के पोर्टफोलियो सरलीकरण और रिस्ट्रक्चरिंग योजना का भाग है। आज सुबह शुरुआती कारोबार में शेयर 2 प्रतिशत तेजी के साथ कारोबार करता दिखा। दोपहर 12 बजे बीएसई पर कंपनी का शेयर बढ़त गंवाते हुए 0.06 प्रतिशत या 0.85 अंक नीचे 1319.70 के स्तर पर आ गया।

टाटा स्टील ने कहा था कि उसने S&T Mining Co Ltd. में Steel Authority of India Limited (SAIL) की पूरी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक करार किया है।

अब S&T Mining Co टाटा स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है। टाटा स्टील ने बीएसई को एक फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने कल यानी 11 अप्रैल, 2022 को S&T Mining Co में सेल की संपूर्ण इक्विटी हिस्सेदारी खरीद ली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें