Get App

Jio Payments Bank की नई सर्विस, अब UPI से निकाल सकेंगे कैश, ATM की जरूरत नहीं

Jio Payments Bank Limited ने ग्राहकों के लिए एक नई सर्विस शुरू की है। अब लोग UPI के जरिए बिना ATM कार्ड के कैश निकाल सकेंगे। इसके लिए सिर्फ QR कोड स्कैन करना होगा और UPI ऐप से पेमेंट की तरह ट्रांजैक्शन को मंजूरी देनी होगी।

Edited By: Sheetalअपडेटेड Mar 17, 2026 पर 4:54 PM
Jio Payments Bank की नई सर्विस, अब UPI से निकाल सकेंगे कैश, ATM की जरूरत नहीं
Jio Payments Bank Limited ने ग्राहकों के लिए एक नई सर्विस शुरू की है।

Jio Payments Bank Limited ने ग्राहकों के लिए एक नई सर्विस शुरू की है। अब लोग UPI के जरिए बिना ATM कार्ड के कैश निकाल सकेंगे। इसके लिए सिर्फ QR कोड स्कैन करना होगा और UPI ऐप से पेमेंट की तरह ट्रांजैक्शन को मंजूरी देनी होगी।

यह सर्विस बैंक के BC नेटवर्क के जरिए दी जा रही है। यानी ग्राहक अपने आसपास मौजूद BC पॉइंट पर जाकर आसानी से कैश निकाल सकते हैं। इसमें ATM या डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी। यह खास तौर पर गांव और छोटे शहरों के लोगों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। ऐसे कई लोग हैं जो डिजिटल पेमेंट तो इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ATM या बैंक की सर्विस तक उनकी पहुंच सीमित होती है।

इस नई सर्विस से लोगों को कैश निकालना आसान और सुरक्षित होगा। साथ ही यह डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने में भी मदद करेगी। जियो पेमेंट बैंक की शुरुआत 2016 में हुई थी और इसे RBI की मंजूरी मिली हुई है। बैंक का उद्देश्य डिजिटल बैंकिंग को आसान बनाना और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें