Get App

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की महिलाएं आज निपटा लें अपना ये काम, वरना नहीं मिलेंगे 1500 रुपये हर महीने

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना से जुड़ी लाखों महिलाओं के लिए यह बेहद जरूरी अपडेट है। सरकार ने साफ कर दिया है कि 18 नवंबर 2025 तक सभी लाभार्थी महिलाओं को e-KYC पूरा करना ही होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2025 पर 7:15 AM
Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की महिलाएं आज निपटा लें अपना ये काम, वरना नहीं मिलेंगे 1500 रुपये हर महीने
Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना से जुड़ी लाखों महिलाओं के लिए यह बेहद जरूरी अपडेट है।

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना से जुड़ी लाखों महिलाओं के लिए यह बेहद जरूरी अपडेट है। सरकार ने साफ कर दिया है कि 18 नवंबर 2025 तक सभी लाभार्थी महिलाओं को e-KYC पूरा करना ही होगा। अगर समय पर यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो हर महीने मिलने वाला 1,500 रुपये मिलने बंद हो जाएंगे। महाराष्ट्र की महिलाओं को आज मंगलवार 18 नवंबर तक e-KYC पूरी करनी होगी। वरना 1500 रुपये मिलने बंद हो जाएंगे।

यह योजना जून 2024 में शुरू हुई थी और फिलहाल करीब 1 करोड़ से ज्यादा महिलाएं इसका फायदा ले रही हैं। अमाउंट हर महीने सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए भेजी जाती है। सरकार का कहना है कि अब आगे से पेमेंट केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनकी e-KYC अपडेट हो चुका है।

e-KYC जरूरी क्यों है?

पैसा सिर्फ सही लाभार्थियों तक पहुंचे।

फर्जी आवेदन, डुप्लीकेट एंट्री या गलत खातों में भेजने की समस्या खत्म हो।

आधार प्रमाणीकरण के जरिए DBT प्रक्रिया और मजबूत बन सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें